Thursday, October 27, 2016

वर्ष 2016 के धनतेरस पर राशि के अनुसार किस वस्‍तु की करें खरीदारी

मेष राशि
सूर्य की पूर्ण दृष्टि से इस राशि वालों को लोहे एवं उससे निर्मित वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए। सोना, चांदी, बर्तन, गहने, हीरा, वस्त्र खरीदना शुभ होगा। चमड़ा, केमिकल आदि भी नहीं खरीदें।

वृषभ राशि
शनि की दृष्टि से सोना, चांदी, पीतल, कांसा, हीरा, कम्प्यूटर, बर्तन आदि की खरीदारी शुभ होगा। फर्टिलाइजर्स, वाहन, तेल, चमड़े एवं लकड़ी आदि से बनी वस्तुओं को खरीदने से बचें।

मिथुन राशि
मंगल की दृष्टि इस राशि पर होने से जमीन, मकान, प्लॉट आदि के सौदे के लिए लाभकारी है। पुखराज सोना, चांदी आदि खरीद सकते हैं। किसी को कर्ज न दें।

कर्क राशि
सफेद वस्तु, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अच्छा रहेगा। निवेश फायदेमंद होगा। नए वाहन की खरीदी भी की जा सकती है। कपड़े, बर्तन, लकड़ी का सामान भी खरीद सकते हैं।

सिंह राशि
शनि की ढय्या होने के कारण अपने नाम के अलावा परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर खरीदारी करें तो बेहतर होगा। बच्चों को उपहार देने के लिए किसी वस्तु का खरीदना उचित होगा। सोना खरीदने से बचें। शेयर में निवेश नही करें। लोहे से बनी चीजें न खरीदें।

कन्या राशि
इस राशि में गुरु-चंद्रमा होने से गजकेसरी योग बन रहा है। इस दिन आप हीरा, सोना, जमीन आदि खरीद सकते हैं। चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, फर्नीचर आदि की खरीदारी शुभ रहेगा।

तुला राशि
इस राशि वालों के लिए निवेश के लिए दिन अच्छा है। सोना, तांबा व कांसे से बनी चीजें खरीद सकते हैं।  लोहे की चीजें छोड़कर अन्य कोई भी वस्तु खरीद सकते हैं। इस दिन आप वाहन भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि
इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। इसलिए अपने नाम से खरीदी करने से बचें। परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर खरीदारी कर सकते हैं। लोहे की वस्तुं व सोना न खरीदें। चांदी, बर्तन, पीतल, वस्त्र, खरीद सकते हैं।


धनु राशि
इस राशि वाले को जमीन-जायदाद से लाभ मिलने का योग बन रहा है। कीमती धातुओं से भी लाभ होगा। सोना, हीरा,कीमती पत्थर, पीले कपड़े, दवाई, सोना, गेहूं आदि खरीद सकते हैं।

मकर राशि
वस्त्र एवं सोना विशेष फायदा देने वाला होगा। सजावटी सामान, वाहन, किताबें, किमती नग आदि खरीद सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं न खरीदें व प्रॉपटी में निवेश न करें।

कुंंभ राशि
इस राशि वालों के लिए निवेश का समय अच्छा है। स्थाई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। किताबें, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं, लकड़ी का समान, फर्नीचर एवं सजाने के समान खरीदने में ज्यादा रुचि होगी। सोना व कीमती पत्थर न खरीदें।

मीन राशि
स्थाई संपत्ति खरीदने के लिए दिन अच्छा है। सोने, चांदी, कीमती नग आदि खरीदने का अच्छा अवसर है। वस्त्र में लाभ होगा। शेयर न खरीदें व किसी को पैसा उधार न दें।

Tuesday, October 25, 2016

भगवान धनवन्तरी की पूजा का पर्व धनतेरस

धन तेरस को धन त्रयोदशी भी कहते हैं। जिस प्रकार देवीलक्ष्मी सागर मंथन से उत्पन्न हुई थीं, उसी प्रकार भगवान धनवन्तरी भी अमृत कलश के साथ सागर मंथन से उत्पन्न हुए हैं। देवी लक्ष्मी हालांकि धन देवी हैं, परन्तु उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए हमको स्वस्थ्य और लम्बी आयु भी चाहिए। यही कारण है कि दीपावली के दो दिन पहले धनतेरस का पर्व धन वैभव और आरोग्य प्राप्ति के दृष्टिकोण से अति उत्तम पर्व माना जाता है। यह भी मान्यता है कि इस दिन बर्तनो की खरीदी सम्पन्नता को और अधिक पुष्टता प्रदान करती है।
गरूड पुराण के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही भगवान धन्वन्तरी का जन्म हुआ था इसलिए इस तिथि को भगवान धन्वन्तरी के नाम पर धनतेरस कहते हैं । धन्वन्तरी जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। चूंकि कलश लेकर भगवान धन्वन्तरी प्रकट हुए थे इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है।

 भगवान विष्णु के अवतार धनवन्तरी को आयुर्वेद विशेषज्ञ होने से देवो के वैद्य के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त हुई।  ये चिकित्सा के देवता माने जाते हैं। इसलिए चिकित्सकों के लिए धनतेरस का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। धनतेरस के दिन दीप जला कर भगवान धन्वन्तरि की पूजा करें और उनसे स्वास्थय एवम सेहतमंद बनाये रखने के लिए प्रार्थना करें। धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की भी प्रथा है। इसके पीछे यह कारण माना जाता है कि यह चन्द्रमा का प्रतीक है जो शीतलता प्रदान करता है और मन में संतोष रूपी धन का वास होता है।
एक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन मृत्यु के भय और अकाल मृत्यु को परिवार से दूर रखने यम अथवा यमराज की पूजा का प्रावधान है। इस दिन प्रत्येक हिन्दू धर्मावलम्बी अपने घर के द्वार पर तेरह दीपक जलाकर भगवान धनवंतरी से यही प्रार्थना करता है कि उसका परिवार सभी व्याधियों से मुक्त रहे और धन-धान्य से परिपूर्ण हो । धनतेरस के दिन घर के दक्षिण दिशा में दीप जलाने की शास्त्रोक्त परम्परा भी बतायी जाती है।
औषधियो के प्रभाव और चिकित्सको के ज्ञान वृद्धि के उद्देश्य से भी धनतेरस पर्व उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। एक ऐसे कथानक में जानकारी भी मिलती है, कि यमगणों के विचारों को जानने के लिए यमराज ने एक बार उनसे पूछा कि प्राणियों के प्राण हरते समय तुम्हें दु:ख होता है या नहीं । यम के भय से यमगणों ने कुछ भी कहने से परहेज किया। किन्तु यम द्वारा भय समाप्त करने पर उन्होंने कहा कि अनेक बार अकाल मृत्यु पर उनका हृदय दुखित हो उठता है। तब यमराज ने रहस्य प्रकट करते हुए कहा कि धनतेरस के दिन जो प्राणी मेरी पूजा कर घर के दक्षिण दिशा में दीपो की रोशनी करेगा उसे अकाल मृत्यु से सर्वथा भय मुक्ति प्राप्त होगी ।
 आयुर्वेद के संबंध में सृष्टि रचयिता बह्मा जी ने स्वयं एक लाख श्लोक सहित आयुर्वेद महत्व का प्रकाशन किया। जिसे इन्द्र के मुख से स्वयं धनवंतरी जी ने सुना। उसी श्लोक में से एक इस प्रकार है -
विद्याताथर्य सर्वस्वमायुर्वेद प्रकाशयन
स्वनाम्ना संहितां चके लक्ष श्लोकमयीमृजुम ॥


भगवान धनवन्तरी की साधना के लिए निम्न मंत्र का जाप उत्तम है।
ऊँ धन्वतरये नम:।

इस मंत्र के अलावा भी भगवान धनवन्तरी को प्रसन्न करने वंदना इस प्रकार की जा सकती है -

ऊँ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धनवन्तराये
अमृत कलश हस्ताय सर्वभय विनाशाय सर्व रोग निवारणाय ।
त्रिलोकनाथाय - त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णु स्वरूप,
श्री धनवन्तरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नम:॥

Saturday, October 22, 2016

वेद सार- 77

आवदंस्त्वं शकुने भद्रमा वद तूष्णीमासीन:  सुमति चिकिद्धि न:। 
यदुत्पतन् वदसि कर्करिर्यथा बृहद्वदेम विदर्थे सुवीरा: ।।
                                                                              ऋग्वेद:- 2/8/12/3


भावार्थ :-
 आवदन - निरंतर उपदेश करते हुए
 त्वम्- आप
शकुने- हे जगदीश्वर
भद्रम- मोक्ष सुख का
आवद- निरंतर उपदेश कीजिए
तूष्णीम् - मौन से ही
आसीन:- हमारे हदय मेंं सदा स्थिर होकर
सुमतिम् - सर्वोतम ज्ञान
चिकिद्धि - अपने रहने के लिए घर ही बनाओ
न: -हमको
यद - जो
उत्पतन् - उत्तम व्यवहार में पहुंचाए हुए
वदसि - उपदेश है
कर्करि: - कर्तव्य,कर्म,धर्म को ही पुरुषार्थ से करो
यथा- जिस प्रकार
वृहद् - सबसे बड़े परब्रह्म की  वदेम - स्तुति , उपदेश , प्रार्थना , उपासना, आदि सर्वदा कहें , सुनें विदर्थ- विज्ञानादि यज्ञों में
 सुवीरा:- अत्यंत शूरवीर होके।

व्याख्या:- हे जगदीश्वर । आप समस्त कल्याण का भी कल्याण कीजिए। हे अन्तर्यामिन हमारे हदय में सदा स्थिर हो मौन से ही सर्वोतम ज्ञान दो। कृपा से हमको अपने रहने के लिए घर ही बनाओ और आपकी परमविद्या को हम प्राप्त हों।
उत्तम व्यवहार में पहुंचाते हुए आप का जिस प्रकार से कर्तव्य कर्म, धर्म को ही अत्यंत पुरुषार्थ से करो, अकत्र्तव्य दुष्ट काम मत करो, ऐसा उपदेश है कि यथायोग्य उद्धम को कभी कोई मत छोड़ो। वैसे विज्ञानादि यज्ञ वा घर्मयुक्त युद्धों में अत्यंत शूरवीर हो के आप जो परब्रह्म उन आप की स्तुति, आपका उपदेश, आप की प्रार्थना और उपासना तथा आपका यह बड़ा अखंड साम्राज्य और स मनुष्यों का हित सर्वदा कहें, सुनें और आप के अनुग्रह से परमानांद को भोगे।

Friday, October 21, 2016

वेद सार -76


उदगातेव शकुने साम गायसि ब्रह्मपुत्र इव सवनेषु शंससि ।
वृषेव वाजी शिशुमतीरपीत्या सर्वतो न: शकुने भद्रमा वद विश्वतो न: शकुने पुण्यमा वद ।।

ऋग्वेद:-2/8/12/2

भावार्थ :-
 उदगाता - यज्ञ मे सामगान करने वाला महापंडित
इव- जैसे
शकुने- हे सर्वशक्तिमन्नीश्वर
साम- सामगान को
गायसि - गाते ही हो
ब्रह्मपुत्र - वेदों के वेत्ता
सवनेषु - विज्ञान सब पदार्थो की शंससि - प्रशंसा करता है
वृषा - उत्तम गुण और उत्तम पदार्थो की वृष्टि करने वाले
वाजी - सर्वशक्ति का सेवन और अन्नदि पदार्थो के देने वाले
शिशुमती: - उत्तम शिशु
अपीत्य - प्राप्त हो के
सर्वत: - सब ठिकानों से
न: - हमारे लिए
भद्रम- कल्याण को
आवद - अच्छे प्रकार कहो
पुण्यम - धर्मात्मा के कर्म करने को

व्याख्या:- हे सर्वशक्तिमन्नीश्वर । आप साम गान को गाते ही हो, वैसे ही हमारे हदय में सब विद्या का प्रकाशित गान करो। जैसे यज्ञ में महापंडित सामगान करता है वैसे आप भी हमलोगोंं के बीच में सामादि विद्या का प्रकाश कीजिए।
आप कृपा से पदार्थ विद्याओंं की प्रशंसा करते हो वैसे हमको भी यथावत प्रशंसित करो। जैसे वेदों का वेत्ता विज्ञान से सब पदार्थो की प्रशंसा करता है वैसे आप भी हम पर कृपा कीजिए।
 आप सर्वशक्ति का सेवन करने और अन्नदि पदार्थांे के देनेवाले तथा महाबलवान और बेगवान होने से वाजी हो, जैसे कि वृषभ के समान आप उत्तम गुण और उत्तम पदार्थो की वृष्टि करने वाले हो वैसे हम पर उनकी वृष्टि करो।
हमलोग आपकी कृपा से उत्तम शिशु को प्राप्त होके आप को ही भेजें।
हे शकुने। सब ठिकानों से हमारे लिए कल्याण को अच्छे प्रकार कहो। हे सबको सुख देने वाले ईश्वर । सब जगत के लिये धर्मात्मा के कर्म करने को उपदेश कर जिससे कोई मनुष्य अधर्म करने की इच्छा भी न करे और सब ठिकानों में सत्य धर्म की प्रवृति हो ।

Monday, October 10, 2016

वेद सार -75

मा नस्तोके तनये मा आयौ मा नो गोषु मा नो अश्वेषु रीरिषा:।
वीरान्मा नो रुद्र भामितो वधीर्हविष्मन्त: सदभित्वा हवामहे।।

ऋग्वेद:-1/8/6/8

भावार्थ:-
मा-मत
न: - हमारे
तोके-कनिष्ठ पुत्र में
तनये-मध्यम और ज्येष्ठ पुत्रों में
आर्यो- उमर में
गोषु- गाय आदि पशुओं
रीरिष: -रोगयुक्त होके प्रवृत हों
वीरान-सेना के शूरों में
रुद्र-हे भगवान रुद्र
भामित: -क्रोधित
वधी: -नष्ट करो
हविष्मन्त: -यज्ञ करने वाले
सदम्-सदा
इत-एव
त्वा-आपको
हवामहे-आह्वान करते हैं।

व्याख्या:-हे रुद्र आप हमारे कनिष्ठ,मध्यम और ज्येष्ठ पुत्र,उमर,गाय आदि पशुओं,हमारी सेना के शूरों में,यज्ञ के करने वाले पर कभी क्रोधित और रोषयुक्त होकर प्रवृत मत हो। हमलोग आप को सदैव आह्वान करते हैं।
हे भगवान रुद्र आपसे यही प्रार्थना है कि हमारी और हमारे पुत्रों,धनैश्वर्यादि की रक्षा करो। 

Saturday, October 8, 2016

वेद सार-74

मा नो महान्तमुत मा नो अर्भक मा न उक्षन्तमुत मा न उक्षितम्।
मा नो वधी: पितरं मोत मातरं मा न: प्रियास्तन्वो रुद्र रीरिष:।।

ऋग्वेद:-1/8/6/7

भावार्थ:-
मा- मत
न: - हमारे
महान्तम-ज्ञानवृद्ध ,वयोवृद्ध पिता को
उत-और
अर्भकम्-छोटे बालक को
उक्षन्तम्-वीर्य सेचन समर्थ जवान को
उक्षितम्-जो गर्भ में वीर्य सेचन किया है उसको
वधी: - नष्ट करो
पितरम्- पिता को
मातरम्- माता को
प्रिया: - प्रिय
तन्व: - शरीर को
रीरिष: -हिंसा मत करो

व्याख्या:-हे दुष्ट विनाशकेश्वर आप हम पर कृपा करो। हमारे ज्ञानवृद्ध वयोवृद्ध पिता को आप नष्ट मत करो तथा छोटे बालक और जवान तथा जो गर्भ में वीर्य को सेचन किया है उसको विनष्ट मत करो। हमारे पिता,माता और प्रिय शरीर का हिंसन मत करो।


Friday, October 7, 2016

कलश स्थापन


किसी भी पूजन या शुभ कार्य में मंगल कामना के निहितार्थ कलश की बड़ी महिमा बताई गई है। कलश पूजन सुख व समृद्धि को बढ़ाता है। कलश स्थापन में सभी प्रमुख देवी देवताओं का आह्वान किया जाता है। कलश स्थापन की पूरी अनुष्ठानिक प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण और मायने रखती है। तदुपरांत कलश में डाली जाने वाली सामग्री भी इसे अधिक पवित्र बना देती हैं।

कलश में डाली जाने वाली वस्तुएं और उनसे फायदे:-

कलश:-देव पूजन में लिया जाने वाला कलश तांबे या पीतल धातु से बना हुआ होना शुभ कहा गया है। मिट्टी का कलश भी श्रेष्ठ कहा गया है।

पंच पल्लव:-पीपल, आम, गूलर, जामुन, बड़ के पत्ते पांचों पंचपल्लव कहे जाते हैं। कलश के मुख को पंचपल्लव से सजाया जाता है। जिसके पीछे कारण है ये पत्ते वंश को बढ़ाते हैं।

पंचरत्न:-सोना, चांदी, पन्ना, मूंगा और मोती ये पंचरत्न कहे गए हैं। वेदों में कहा गया है पंचपल्लवों से कलश सुशोभित होता है और पंचरत्नों से श्रीमंत बनता है।

जल:-जल से भरा कलश देवताओं का आसन माना जाता है। जल शुद्ध तत्व है। जिसे देव पूजन कार्य में शामिल किए जाने से देवता आकर्षित होकर पूजन स्थल की ओर चले आते हैं। जल से भरे कलश पर वरुण देव आकर विराजमान होते हैं।

नारियल:-नारियल की शिखाओं में सकारात्मक ऊर्जा का भंडार पाया जाता है। नारियल की शिखाओं में मौजूद ऊर्जा तरंगों के माध्यम से कलश के जल में पहुंचती है। यह तरंगें काफी सूक्ष्म होती हैं। नारियल को कलश पर स्थापित करते समय इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि नारियल का मुख यजमान की ओर हो।

सोना:-ऐसी मान्यता है कि सोना अपने आस-पास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। सोने को शुद्ध कहा जाता है। यही वजह है कि इसे भक्तों को भगवान से जोडऩे का माध्यम भी माना जाता है।

तांबे का पैसा:-तांबे में सात्विक लहरें उत्पन्न करने की क्षमता अधिक होती है। कलश में उठती हुई तरंगे वातावरण में प्रवेश कर जाती हैं। कलश में पैसा डालना त्याग का प्रतीक भी माना जाता है। यदि आप कलश में तांबे के पैसे डालते हैं, तो इसका मतलब है कि आपमें सात्विक गुणों का समावेश हो रहा है।

सात नदियों का पानी:-गंगा, गोदावरी, यमुना, सिंधु, सरस्वती, कावेरी और नर्मदा नदी का पानी पूजा के कलश में डाला जाता है। अगर सात नदियों के जल की व्यवस्था नहीं हो तो केवल गंगा का जल का ही उपयोग करें। यदि वह भी उपलब्ध नहीं हो तो सरलता से जो भी जल प्राप्त हो उसे ही सात नदियों का जल मानकर कलश में भरें।

सुपारी:-यदि हम जल में सुपारी डालते हैं, तो इससे उत्पन्न तरंगें हमारे रजोगुण को समाप्त कर देती हैं और हमारे भीतर देवता के अच्छे गुणों को ग्रहण करने की क्षमता बढ़ जाती है।

पान:-पान की बेल को नागबेल भी कहते हैं। नागबेल को भू लोक और ब्रह्मलोक को जोडऩे वाली कड़ी माना जाता है। इसमें भूमि तरंगों को आकृष्ट करने की क्षमता होती है। साथ ही इसे सात्विक भी कहा गया है।

दूर्वा:-दूर्वा हरियाली का प्रतीक है। कलश में दूर्वा को डाला जाना जीवन में हरियाली यानी खुशियां बढ़ाता है।

कलश पूजन व स्थापना की विधि
-----------------------
सबसे पहले पूूजन किए जाने वाले स्थान को साफ कर लें। वहां एक लगड़ी का पाटा रखें जिस पर हल्दी और कुमकुम से कोई शुभ मांगलिक चिह्न बनाएं। इस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। अब सबसे पहले श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित करें। देव स्थापना करें। अब कलश स्थापित करें। दीपक स्थापित करें। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कलश देव मूर्ति के दाहिनी ओर स्थापित किया गया हो। कलश की स्थापना चावल या अन्न की ढेरी पर करें।

कलश पूजन के समय इस मंत्र का जप किया जाना चाहिए:-
कलशस्य मुखे विष्णु कंठे रुद्र समाश्रिता: मूलेतस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मात्र गणा स्मृता:।
कुक्षौतु सागरा सर्वे सप्तद्विपा वसुंधरा,
ऋग्वेदो यजुर्वेदो सामगानां अथर्वणा:
अङेश्च सहितासर्वे कलशन्तु समाश्रिता:।

अर्थात कलश के मुख में संसार को चलाने वाले श्री विष्णु, कलश के कंठ यानी गले में संसार को उत्पन्न करने वाले श्री शिव और कलश के मूल यानी की जड़ में संसार की रचना करने वाले श्री ब्रह्मा ये तीनों शक्ति इस ब्रह्मांड रूपी कलश में उपस्थित हैं। कलश के बीच वाले भाग में पूजनीय मातृकाएं उपस्थित हैं। समुद्र, सातों द्वीप, वसुंधरा यानी धरती, ब्रह्माण्ड के संविधान कहे जाने वाले चारों वेद इस कलश में स्थान लिए हैं। इन सभी को मेरा नमस्कार हैं।

 इसके बाद उक्त मंत्रों से वरुण देव को नमस्कार करें:-
ऊँ अपां पतये वरुणाय नम:।
इन मंत्रों के साथ कलश पूजन करें। कलश पर गंध, पुष्प्प और चावल अर्पित करें।

Thursday, October 6, 2016

संक्षिप्‍त पूजा विधि

सनातन धर्म की परंपरा में पूजा विधि
का बहुत महत्व है।  हर इंसान जिंदगी की भाग दौड़ से पस्त होकर या फिर जिंदगी में कुछ विशेष अभिलाषा को लेकर कुछ ही क्षण के लिए सही पूजा-पाठ में जरूर व्यतीत करता है। वैदिक अवलोकन से यह बात साफ है कि मनुष्य की तीन क्षुधाएं होती हैं-
1.दैहिक 2.मानसिक 3.आर्थिक
इसके लिए आवश्यक है कि हम प्रात: काल उठते ही सर्वप्रथम दोनों हथेली को रगड़ते हुए बोलें-कराग्रे वसति लक्ष्मी,कर मध्ये च सरस्वती,कर मूले स्थितो ब्रह्मा,प्रात: हस्त दर्शनम्। फिर भूमि को प्रणाम करें।
भूमि पूजन मंत्र--ऊँ पृथ्वि। त्वया धृता लोका देवि। त्वं विष्णुनाधृता। त्वं च धारय मां देवि। पवित्रां कुरु चारूनम्।
वहीं जब पूजा करनी हो तो स्नान के पश्चात शांत चित्त होकर बैठ जाएं।  मन को एकाग्र करने के लिए 5 बार गायत्री मन्त्र का उच्चारण करें। फिर जल से आचमन करें। उसके उपरांत जल, अक्षत (चावल) और पुष्प लेकर संकल्प लें।  किसी भी पूजा में पृथ्वी, गणेश, गौरी, नवग्रह, वरुण, स्थान देव, कुलदेव और देवी तथा पितृ देव का आह्वाहन और ध्यान अवश्य करें। फिर प्रतीक स्वरूप सभी आह्वाहित देवी /देवताओं को स्नान हेतु जल, दूध, शहद, दही इत्यादि अर्पित करें। फिर वस्त्र,तिलक, उसके उपरांत फूल-माला, फिर नैवेद्य, पान-सुपारी तथा अंत में धूप और दीप दिखाएं।
  सामान्य पूजा करने के बाद यथा संभव सभी देवी-देवताओं से सम्बंधित मन्त्रों तथा स्तुतियों का जप और पाठ करें। फिर प्रधान देवी /देवता के लिए ऊपर लिखे विधि से ही पूजन करें। प्रधान देवी /देवता से सम्बंधित कथा, पाठ या मन्त्र जप करें।   तदोपरांत हवन करें। हवन के अंत में हवन में दी गई आहुति के कुल मंत्रों का दशांश तर्पण व उसका दशांश मार्जन करें। 
अंत में आरती करके, प्रदक्षिणा, क्षमा प्रार्थना तथा उन्हें पुन: अपने स्थान पर वापस जाने और जब भी समय हो उन्हें पुन: आने का आग्रह करें।

पूजा के दौरान ध्यान देने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बातें:-
बैठने का आसन कुशा या ऊन का होना चाहिए। कभी भी भूमि पर बैठकर पूजा नहीं करनी चाहिए।
 शिव की पूजा में कभी भी तुलसी ना प्रयोग करें।
 कलश सदैव मुख्य देवी/देवता के सम्मुख स्थापित करें।
 प्रधान दीपक को मुख्य देवी /देवता के दाहिनी ओर स्थापित करें तथा उसे  पूजा के दौरान उठायें नहीं। आरती दिखाने के लिए दूसरे दीपक का प्रयोग करें और देवी /देवताओं को दीप दिखाने के लिए प्रधान दीपक पर अक्षत (चावल) छोड़ दें।
  धूप या अगरबत्ती सदैव प्रधान देवी /देवता के बायीं ओर रखें।
  पूजा के दौरान चित्त में कोई भी गलत धारणा लाने से बचें।
   पूजा में प्रयोग होने वाली वस्तुएं शुद्ध और अच्छी हों इसका ध्यान रखें।
    दान सदैव अपने सामर्थ्‍य के अनुसार तथा श्रद्धा पूर्वक करें। हमेशा यह ध्यान दें की जो भी वस्तु आप दान में दे रहे हैं वह उपयोग करने योग्य हो।
 दान सदैव योग्य व्यक्तियों को तथा जरुरत मंद लोगों को ही अपने हाथों से देंं।

वेद सार-73

औ शं नो मित्र: शं वरूण: शं नो भवत्वय्र्थमा ।
शं न इन्द्रो बृहस्पति: शं नो विष्णुरूरूक्रम ।।

                                                                        ऋग्वेद:-1/6/18/9







भावार्थ : -
शम् - सत्यसुखदायक
न: - हमको
मित्र : - मंत्रल प्रदेश्वर
वरूण - सर्वोत्कृष्ठ / स्वीकरणीय
भक्तु - हो
अर्यमा- पक्षपात रहित धर्म न्यायकारी  / यमराज
इन्द्र - परमैश्वर्यवान इन्दे्रश्वर
बृहस्पति: - महाविद्यावाचोधिपते वृहस्पति - सबसे बड़े सुख देने वाला विष्णु- सर्वव्यापक
उरुक्रम:- अनंतपराक्रमेश्वर।

व्याख्या:- हे मंगलप्रदेश्वर। आप सर्वथा सब के निश्चित मित्र हो । हमको सत्यसुखदायक सर्वदा हो। हे सर्वोत्कृष्ट, स्वीकरणीय वरेश्वर आप सब से परमोत्तम हो। इसलिए आप हमको परमसुखदायक हो। हे पक्षपात रहित धम्र्मन्यायकारिन आप यमराज हो इसलिए हमारे लिए न्याययुक्त सुख देने वाले आप ही हो। आप हमको परमश्वर्य युक्त शीघ्र स्थिर सुख दीजिए।
हे महाविद्यावाचोधिपते बृहस्पते परमात्मन। हमलोगों को सबसे बड़े सुख को देने वाले आप ही हो। हे सर्वव्यापक अनंतपराक्रमेश्वर विष्णो आप हमको अनंत सुख दो। जो कुछ मांगेंगे आप से ही मांगेंगे। सब सुखों को देने वाले आप के बिना कोई नहीं है। सर्वथा हमलोगों को आप का ही आशय है, अन्य किसी का नहीं। क्योंकि सर्वशक्तिमान न्यायकारी दयामय सबसे बड़े पिता को छोड़ के नीचे का आश्रय हम कभी न करेंगे। आप का तो स्वभाव ही है कि आंगीकृत को कभी नहीं छोड़ते सो आप सदैव हमको सुख देंगे, यह हमको दृढ़ निश्चय है।

Sunday, October 2, 2016

हवन विधि

सनातन धर्म में किसी भी धार्मिक कार्य के बाद हवन करना महत्‍वपूर्ण माना जाता है। हवन अगर किसी देवी से संबंधित हो तो वेदी त्रिभुजाकार और देवतओं से संबंधित हो तो वेदी वर्गाकार बनाना चाहिए।

जल से आचमन करने के मंत्र

 अमृतोपस्तरणमसि स्वाहा ।१।
ॐ अमृतापिधानमसि स्वाहा ।२।
ॐ सत्यं यश: श्रीर्मयि काश्री: श्रयतां स्वाहा ।३।

जल से अंग स्पर्श करने के मंत्र
इसका प्रयोजन है-शरीर के सभी महत्त्वपूर्ण अंगों में पवित्रता का समावेश तथा अंतः की चेतना को जगाना ताकि यज्ञ जैसा श्रेष्ठ कृत्य किया जा सके । बाएँ हाथ की हथेली में जल लेकर दाहिने हाथ की उँगलियों को उनमें भिगोकर बताए गए स्थान को मंत्रोच्चार के साथ स्पर्श करें ।
इस मंत्र से मुख का स्पर्श करें
ॐ वाङ्म आस्येऽस्तु ॥
इस मंत्र से नासिका के दोनों भाग
ॐ नसोर्मे प्राणोऽस्तु ॥
इससे दोनों आँखें
ॐ अक्ष्णोर्मे चक्षुरस्तु ॥
इससे दोनों कान
ॐ कर्णयोर्मे श्रोत्रमस्तु ॥
इससे दोनों भुजाऐं
ॐ बाह्वोर्मे बलमस्तु ॥
इससे दोनों जंघाएं
ॐ ऊर्वोर्म ओजोऽस्तु ॥
इससे सारे शरीर पर जल का मार्जन करें
ॐ अरिष्टानि मेऽङ्गानि तनूस्तन्वा में सह सन्तु ॥
मंत्रार्थ – हे रक्षक परमेश्वर! मैं आपसे प्रार्थना करता हूँ कि मेरे मुख में वाक् इन्द्रिय पूर्ण आयुपर्यन्त स्वास्थ्य एवं सामर्थ्य सहित विद्यमान रहे।
हे रक्षक परमेश्वर! मेरे दोनों नासिका भागों में प्राणशक्ति पूर्ण आयुपर्यन्त स्वास्थ्य एवं सामर्थ्यसहित विद्यमान रहे। हे रक्षक परमेश्वर! मेरे दोनों आखों में दृष्टिशक्ति पूर्ण आयुपर्यन्त स्वास्थ्य एवं सामर्थ्यसहित विद्यमान रहे। हे रक्षक परमेश्वर! मेरे दोनों कानों में सुनने की शक्ति पूर्ण आयुपर्यन्त स्वास्थ्य एवं सामर्थ्यसहित विद्यमान रहे। हे रक्षक परमेश्वर! मेरी भुजाओं में पूर्ण आयुपर्यन्त बल विद्यमान रहे। हे रक्षक परमेश्वर! मेरी जंघाओं में बल-पराक्रम सहित सामर्थ्य पूर्ण आयुपर्यन्त विद्यमान रहे। हे रक्षक परमेश्वर! मेरा शरीर और अंग-प्रत्यंग रोग एवं दोष रहित बने रहें, ये अंग-प्रत्यंग मेरे शरीर के साथ सम्यक् प्रकार संयुक्त हुए सामर्थ्य सहित विद्यमान रहें।

प्रार्थना 

ॐ विश्वानी देव सवितर्दुरितानि परासुव ।
यद भद्रं तन्न आ सुव ॥१॥
व्‍याख्‍या – हे सब सुखों के दाता ज्ञान के प्रकाशक सकल जगत के उत्पत्तिकर्ता एवं समग्र ऐश्वर्ययुक्त परमेश्वर! आप हमारे सम्पूर्ण दुर्गुणों, दुर्व्यसनों और दुखों को दूर कर दीजिए, और जो कल्याणकारक गुण, कर्म, स्वभाव, सुख और पदार्थ हैं, उसको हमें भलीभांति प्राप्त कराइये।

हिरण्यगर्भ: समवर्त्तताग्रे भूतस्य जात: पतिरेक आसीत् ।
स दाघार पृथिवीं द्यामुतेमां कस्मै देवाय हविषा विधेम ॥२॥
व्‍याख्‍या– सृष्टि के उत्पन्न होने से पूर्व और सृष्टि रचना के आरम्भ में स्वप्रकाशस्वरूप और जिसने प्रकाशयुक्त सूर्य, चन्द्र, तारे, ग्रह-उपग्रह आदि पदार्थों को उत्पन्न करके अपने अन्दर धारण कर रखा है, वह परमात्मा सम्यक् रूप से वर्तमान था। वही उत्पन्न हुए सम्पूर्ण जगत का प्रसिद्ध स्वामी केवल अकेला एक ही था। उसी परमात्मा ने इस पृथ्वीलोक और द्युलोक आदि को धारण किया हुआ है, हम लोग उस सुखस्वरूप, सृष्टिपालक, शुद्ध एवं प्रकाश-दिव्य-सामर्थ्य युक्त परमात्मा की प्राप्ति के लिये ग्रहण करने योग्य योगाभ्यास व हव्य पदार्थों द्वारा विशेष भक्ति करते हैं। 

य आत्मदा बलदा यस्य विश्व उपासते प्रशिषं यस्य देवा: ।
यस्य छायाऽमृतं यस्य मृत्यु: कस्मै देवाय हविषा विधेम ॥३॥
व्‍याख्‍या – जो परमात्मा आत्मज्ञान का दाता शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक बल का देने वाला है, जिसकी सब विद्वान लोग उपासना करते हैं, जिसकी शासन, व्यवस्था, शिक्षा को सभी मानते हैं, जिसका आश्रय ही मोक्षसुखदायक है, और जिसको न मानना अर्थात भक्ति न करना मृत्यु आदि कष्ट का हेतु है, हम लोग उस सुखस्वरूप एवं प्रजापालक शुद्ध एवं प्रकाशस्वरूप, दिव्य सामर्थ्य युक्त परमात्मा की प्राप्ति के लिये ग्रहण करने योग्य योगाभ्यास व हव्य पदार्थों द्वारा विशेष भक्ति करते हैं।

य: प्राणतो निमिषतो महित्वैक इन्द्राजा जगतो बभूव।
य ईशे अस्य द्विपदश्चतुष्पद: कस्मै देवाय हविषा विधेम ॥४॥
व्‍याख्‍या– जो प्राणधारी चेतन और अप्राणधारी जड जगत का अपनी अनंत महिमा के कारण एक अकेला ही सर्वोपरी विराजमान राजा हुआ है, जो इस दो पैरों वाले मनुष्य आदि और चार पैरों वाले पशु आदि प्राणियों की रचना करता है और उनका सर्वोपरी स्वामी है, हम लोग उस सुखस्वरूप एवं प्रजापालक शुद्ध एवं प्रकाशस्वरूप, दिव्यसामर्थ्ययुक्त परमात्मा की प्रप्ति के लिये योगाभ्यास एवं हव्य पदार्थों द्वारा विशेष भक्ति करते हैं ।

येन द्यौरुग्रा पृथिवी च द्रढा येन स्व: स्तभितं येन नाक: ।
यो अन्तरिक्षे रजसो विमान: कस्मै देवाय हविषा विधेम ॥५॥
व्‍याख्‍या – जिस परमात्मा ने तेजोमय द्युलोक में स्थित सूर्य आदि को और पृथिवी को धारण कर रखा है, जिसने समस्त सुखों को धारण कर रखा है, जिसने मोक्ष को धारण कर रखा है, जो अंतरिक्ष में स्थित समस्त लोक-लोकान्तरों आदि का विशेष नियम से निर्माता धारणकर्ता, व्यवस्थापक एवं व्याप्तकर्ता है, हम लोग उस शुद्ध एवं प्रकाशस्वरूप, दिव्यसामर्थ्ययुक्त परमात्मा की प्रप्ति के लिये ग्रहण करने योग्य योगाभ्यास एवं हव्य पदार्थों द्वारा विशेष भक्ति करते हैं ।

प्रजापते न त्वदेतान्यन्यो विश्वा जातानि परिता बभूव ।
यत्कामास्ते जुहुमस्तनो अस्तु वयं स्याम पतयो रयीणाम् ॥६॥
व्‍याख्‍या – हे सब प्रजाओं के पालक स्वामी परमत्मन! आपसे भिन्न दूसरा कोई उन और इन अर्थात दूर और पास स्थित समस्त उत्पन्न हुए जड-चेतन पदार्थों को वशीभूत नहीं कर सकता, केवल आप ही इस जगत को वशीभूत रखने में समर्थ हैं। जिस-जिस पदार्थ की कामना वाले हम लोग अपकी योगाभ्यास, भक्ति और हव्यपदार्थों से स्तुति-प्रार्थना-उपासना करें उस-उस पदार्थ की हमारी कामना सिद्ध होवे, जिससे की हम उपासक लोग धन-ऐश्वर्यों के स्वामी होवें ।

स नो बन्धुर्जनिता स विधाता धामानि वेद भुवनानि विश्वा।
यत्र देवा अमृतमानशाना स्तृतीये घामन्नध्यैरयन्त ॥७॥
व्‍याख्‍या– वह परमात्मा हमारा भाई और सम्बन्धी के समान सहायक है, सकल जगत का उत्पादक है, वही सब कामों को पूर्ण करने वाला है। वह समस्त लोक-लोकान्तरों को, स्थान-स्थान को जानता है। यह वही परमात्मा है जिसके आश्रय में योगीजन मोक्ष को प्राप्त करते हुए, मोक्षानन्द का सेवन करते हुए तीसरे धाम अर्थात परब्रह्म परमात्मा के आश्रय से प्राप्त मोक्षानन्द में स्वेच्छापूर्वक विचरण करते हैं। उसी परमात्मा की हम भक्ति करते हैं।

अग्ने नय सुपथा राय अस्मान् विश्वानि देव वयुनानि विद्वान।
युयोध्यस्मज्जुहुराणमेनो भूयिष्ठां ते नम उक्तिं विधेँम ॥८॥
व्‍याख्‍या – हे ज्ञानप्रकाशस्वरूप, सन्मार्गप्रदर्शक, दिव्यसामर्थयुक्त परमात्मन! हमें ज्ञान-विज्ञान, ऐश्वर्य आदि की प्राप्ति कराने के लिये धर्मयुक्त, कल्याणकारी मार्ग से ले चल। आप समस्त ज्ञानों और कर्मों को जानने वाले हैं। हमसे कुटिलतायुक्त पापरूप कर्म को दूर कीजिये । इस हेतु से हम आपकी विविध प्रकार की और अधिकाधिक स्तुति-प्रार्थना-उपासना सत्कार व नम्रतापूर्वक करते हैं।

 दीपक जलाने का मंत्र

ॐ भूर्भुव: स्व: ॥
व्‍व्‍याख्‍या – हे सर्वरक्षक परमेश्वर! आप सब के उत्पादक, प्राणाधार सब दु:खों को दूर करने वाले सुखस्वरूप एवं सुखदाता हैं। आपकी कृपा से मेरा यह अनुष्ठान सफल होवे। अथवा हे ईश्वर आप सत,चित्त, आनन्दस्वरूप हैं। आपकी कृपा से यह यज्ञीय अग्नि पृथिवीलोक में, अन्तरिक्ष में, द्युलोक में विस्तीर्ण होकर लोकोपकारक सिद्ध होवे।

 यज्ञ कुण्ड में अग्नि स्थापित करने का मंत्र

ॐ भूर्भुव: स्वर्द्यौरिव भूम्ना पृथिवीव वरिम्णा ।
तस्यास्ते पृथिवि देवयजनि पृष्ठेऽग्निमन्नादमन्नाद्यायादधे ॥
व्‍याख्‍या – हे सर्वरक्षक सबके उत्पादक और प्राणाधार दुखविनाशक सुखस्वरूप एवं सुखप्रदाता परमेश्वर! आपकी कृपा से मैं महत्ता या गरिमा में द्युलोक के समान, श्रेष्ठता या विस्तार में पृथिवी लोक के समान हो जाऊं । देवयज्ञ की आधारभूमि पृथिवी! के तल पर हव्य द्रव्यों का भक्षण करने वाली यज्ञीय अग्नि को, भक्षणीय अन्न एवं धर्मानुकूल भोगों की प्राप्ति के लिए तथा भक्षण सामर्थ्य और भोग सामर्थ्य प्राप्ति के लिए यज्ञकुण्ड में स्थापित करता हूँ ।

 अग्नि प्रदीप्त करने का मंत्र

ॐ उद् बुध्यस्वाग्ने प्रतिजागृहित्व्मिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च ।
अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन् विश्वे देवा यजमानश्च सीदत ॥
व्‍याख्‍या- सर्वरक्षक परमेश्वर का स्मरण करता हुअ यहाँ कामना करता हूँ कि हे यज्ञाग्ने ! तू भलीभांति उद्दीप्त हो, और प्रत्येक समिधा को प्रज्वलित करती हुई पर्याप्त ज्वालामयी हो जा। तू और यह यजमान इष्ट और पूर्त्त कर्मों को मिल्कर सम्पादित करें। इस अति उत्कृष्ट, भव्य और अत्युच्च यज्ञशाला में सब विद्वान और यज्ञकर्त्ता जन मिलकर बैठें।
घृत की तीन समिधायें रखने के मंत्र
इस मंत्र से प्रथम समिधा रखें।
ॐ अयन्त इध्म आत्मा जातवेदस्तेनेध्यस्व वर्द्धस्व चेद्ध वर्धयचास्मान् प्रजयापशुभिर्ब्रह्मवर्चसेनान्नाद्येन
समेधय स्वाहा । इदमग्नेय जातवेदसे – इदं न मम ॥१॥
व्‍याख्‍या- मैं सर्वरक्षक परमेश्वर का स्मरण करता हुआ कामना करता हूँ कि हे सब उत्पन्न पदार्थों के प्रकाशक अग्नि! यह समिधा तेरे जीवन का हेतु है ज्वलित रहने का आधार है।उस समिधा से तू प्रदीप्त हो, सबको प्रकाशित कर और सब को यज्ञीय लाभों से लाभान्वित कर, और हमें संतान से, पशु सम्पित्त से बढ़ा।ब्रह्मतेज ( विद्या, ब्रह्मचर्य एवं अध्यात्मिक तेज से, और अन्नादि धन-ऐश्वयर् तथा भक्षण एवं भोग- सामथ्यर् से समृद्ध कर। मैं त्यागभाव से यह समिधा- हवि प्रदान करना चाहता हूँ | यह आहुति जातवेदस संज्ञक अग्नि के लिए है, यह मेरी नही है ||1||
इन दो मन्त्रों से दूसरी समिधा रखें
ओं समिधाग्निं दुवस्यत घृतैर्बोधयतातिथम् |
आस्मिन हव्या जुहोतन स्वाहा |
इदमग्नये इदन्न मम ||२||
व्‍याख्‍या- मैं सर्वरक्षक परमेश्वर का स्मरण करते हुए वेद के आदेश का कथन करता हूँ कि हे मनुष्यो! समिधा के द्वारा यज्ञाग्नि की सेवा करो -भक्ति से यज्ञ करो।घृताहुतियों से गतिशील एवं अतिथ के समान प्रथम सत्करणीय यज्ञाग्नि को प्रबुद्ध करो, इसमें हव्यों को भलीभांति अपिर्त करो।मैं त्यागभाव से यह समिधा- हवि प्रदान करना चाहता हूँ। यह आहुति यज्ञाग्नि के लिए है, यह मेरी नहीं है ||२||
सुसमिद्धाय शोचिषे घृतं तीव्रं जुहोतन अग्नये जातवेदसे स्वाहा।
इदमग्नये जातवेदसे इदन्न मम ||३||
व्‍याख्‍या- मैं सर्वरक्षक परमेश्वर के स्मरणपूर्वक वेद के आदेश का कथन करता हूँ कि हे मनुष्यों! अच्छी प्रकार प्रदीप्त ज्वालायुक्त जातवेदस् संज्ञक अग्नि के लिए वस्तुमात्र में व्याप्त एवं उनकी प्रकाशक अग्नि के लिए उत्कृष्ट घृत की आहुतियाँ दो . मैं त्याग भाव से समिधा की आहुति प्रदान करता हूँ यह आहुति जातवेदस् संज्ञक माध्यमिक अग्नि के लिए है यह मेरी नहीं।।३।। इस मन्त्र से तीसरी समिधा रखें।
तन्त्वा समिदि्भरङि्गरो घृतेन वर्द्धयामसि ।
बृहच्छोचा यविष्ठय स्वाहा।।इदमग्नेऽङिगरसे इदं न मम।।४।।
व्‍याख्‍या - मैं सर्वरक्षक परमेश्वर का स्मरण करते हुए यह कथन करता हूँ कि हे तीव्र प्रज्वलित यज्ञाग्नि! तुझे हम समिधायों से और धृताहुतियों से बढ़ाते हैं।हे पदार्थों को मिलाने और पृथक करने की महान शक्ति से सम्पन्न अग्नि ! तू बहुत अधिक प्रदीप्त हो, मैं त्यागभाव से समिधा की आहुति प्रदान करता हूँ ।यह अंगिरस संज्ञक पृथिवीस्थ अग्नि के लिए है यह मेरी नहीं है।
नीचे लिखे मन्त्र से घृत की पांच आहुति देवें
ओम् अयं त इध्म आत्मा जातवेदस्तेनेध्यस्व वद्धर्स्व चेद्ध वधर्य चास्मान् प्रजयापशुभिब्रह्मवर्चसेनान्नाद्येन
समेधय स्वाहा।इदमग्नये जातवेदसे - इदं न मम।।१।।
व्‍याख्‍या- मैं सर्वरक्षक परमेश्वर का स्मरण करता हुआ कामना करता हूँ कि हे सब उत्पन्न पदार्थों के प्रकाशक अग्नि! यह धृत जो जीवन का हेतु है ज्वलित रहने का आधार है।उस धृत से तू प्रदीप्त हो और ज्वालाओं से बढ़ तथा सबको प्रकाशित कर = सब को यज्ञीय लाभों से लाभान्वित कर और हमें संतान से, पशु सम्पित्त से बढ़ा। विद्या, ब्रह्मचर्य एवं आध्यात्मिक तेज से, और अन्नादि धन ऐश्वर्य तथा भक्षण एवं भोग सामर्थ्य से समृद्ध कर। मैं त्यागभाव से यह धृत प्रदान करता हूँ ।यह आहुति जातवेदस संज्ञक अग्नि के लिए है, यह मेरी नहीं है| ||१||

जल - प्रसेचन के मन्त्र

इस मन्त्र से पूर्व में
ओम् अदितेऽनुमन्यस्व।।
व्‍याख्‍या- हे सर्वरक्षक अखण्ड परमेश्वर! मेरे इस यज्ञकर्म का अनुमोदन कर अर्थात मेरा यह यज्ञानुष्ठान अखिण्डत रूप से सम्पन्न होता रहे।अथवा, पूर्व दिशा में, जलसिञ्चन के सदृश, मैं यज्ञीय पवित्र भावनाओं का प्रचार प्रसार निबार्ध रूप से कर सकूँ, इस कार्य में मेरी सहायता कीजिये।
इससे पश्चिम में
ओम् अनुमतेऽनुमन्यस्व।।
व्‍याख्‍या- हे सर्वरक्षक यज्ञीय एवं ईश्वरीय संस्कारों के अनुकूल बुद्धि बनाने में समर्थ परमात्मन! मेरे इस यज्ञकर्म का अनुकूलता से अनुमोदन कर अर्थात यह यज्ञनुष्ठान आप की कृपा से सम्पन्न होता रहे।अथवा, पश्चिम दिशा में जल सिञ्चन के सदृश मैं यज्ञीय पवित्र भावनाओं का प्रचार-प्रसार आपकी कृपा से कर सकूं, इस कार्य में मेरी सहायता कीजिये।
इससे उत्तर में
ओम् सरस्वत्यनुमन्यस्व।।
व्‍याख्‍या-हे सर्वरक्षक प्रशस्त ज्ञानस्वरूप एवं ज्ञानदाता परमेश्वर! मेरे इस यज्ञकर्म का अनुमोदन कर अर्थात आप द्वारा प्रदत्त उत्तम बुद्वि से मेरा यह यज्ञनुष्ठान सम्यक विधि से सम्पन्न होता रहे।अथवा, उत्तर दिशा में जलसिञ्चन के सदृश मैं यज्ञीय ज्ञान का प्रचार-प्रसार आपकी कृपा से करता रहूँ, इस कार्य में मेरी सहायता कीजिये।
और - इस मन्त्र से वेदी के चारों और जल छिड़कावें।
ओं देव सवितः प्रसुव यज्ञं प्रसुव यज्ञपतिं भगाय।दिव्यो
गन्धर्वः केतपूः केतं नः पुनातु वाचस्पतिर्वाचं नः स्वदतु।।
व्‍याख्‍या-- चारों दिशायों में जल सिञ्चन के सदृश मैं यज्ञीय पवित्र भावनाओं का प्रचार-प्रसार कर सकूँ, इस कार्य के लिए मुझे उत्तम ज्ञान, पवित्र आचरण और मधुर-प्रशस्त वाणी में समर्थ बनाइये।

चार घी की आहुतियाँ

इस मन्त्र से वेदी के उत्तर भाग में जलती हुई समिधा पर आहुति देवें।

ओम् अग्नये स्वाहा | इदमग्नये - इदं न मम।।

इस मन्त्र से वेदी के दक्षिण भाग में जलती हुई समिधा पर आहुति दें।
ओम् सोमाय स्वाहा | इदं सोमाय - इदं न मम।।

इन  मन्त्रों से यज्ञ कुण्ड के मध्य में दो आहुति देवें।
ओम् प्रजापतये स्वाहा | इदं प्रजापतये - इदं न मम।।

ओम् इन्द्राय स्वाहा | इदं इन्द्राय - इदं न मम।।


इन मन्त्रों से घृत के साथ साथ सामग्री आदि अन्य होम द्रव्यों की भी आहुतियां दें।
ओम् ज्योतिर्ज्योति: सूर्य: स्वाहा।।१।।
ओम् सूर्यो वर्चो ज्योतिर्वर्च: स्वाहा।।२।।
ओम् ज्योतिः सूर्य: सुर्योज्योति स्वाहा।।३।।
ओम् सजूर्देवेन सवित्रा सजूरूषसेन्द्रव्यता जुषाणः सूर्यो वेतु स्वाहा।।४।।


 गायत्री मन्त्र
अब तीन बार गायत्री मन्त्र से आहुति दे
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि |
धियो यो नः प्रचोदयात् स्वाहा।।

पूर्णाहुति
इस मन्त्र से तीन बार घी से पूर्णाहुति करें
ओम् सर्वं वै पूर्णं स्वाहा।।
व्‍याख्‍या- हे सर्वरक्षक, परमेश्वर ! आप की कृपा से निश्चयपूर्वक मेरा आज का यह समग्र यज्ञानुष्ठान पूरा हो गया है मैं यह पूर्णाहुति प्रदान करता हूँ।
पूर्णाहुति मन्त्र को तीन बार उच्चारण करना इन भावनाओं का द्योतक है कि शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक तथा पृथिवी, अन्तिरक्ष और द्युलोक के उपकार की भावना से, एवं आध्यात्मिक, आधिदैविक और आधिभौतिक सुखों की प्राप्ति हेतु किया गया यह यज्ञानुष्ठान पूर्ण होने के बाद सफल सिद्ध हो।इसका उद्देश्य पूर्ण हो।
 --------------------------------------------------------------------------------------------------------